logo

पटना : फिर 'राजनीति' में काम करेंगे मनोज वाजपेयी! आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से घंटों हुई बात

manoj1.jpg

पटना:
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) से मुलाकात की। इस दौरान बाजपेयी ने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मनोज बाजपेयी शनिवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी (Rabri devi) आवास पहुंचे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट के माध्यम से दी।

तेजस्वी यादव ने दी जानकारी
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुलाकात के दौरान की कई तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर भी की है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने पटना स्थित आवास पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा बिहार की माटी के लाल,हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री @BajpayeeManoj जी आवास पर मिलने पहुँचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है।

आरजेडी की ब्रांडिंग कराना चाहते हैं तेजस्वी
अखबार में लिखी खबर के अनुसार मनोज बाजपेयी के जरिए तेजस्वी यादव और RJD अपनी ब्रांडी कराना चाह रहे हैं। और यही वजह है कि मनोज वाजपेयी जब राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे । मुलाकात के दौरान लालू यादव ने बाजपेयी के अपना तबेला भी दिखाया।  तेजस्वी यादव ने वीडियो जारी करते हुए यह बताया कि लालू यादव और मनोज वाजपेयी में काफी देर तक उनकी मातृभाषा भोजपुरी में बातचीत हुई।

भविष्य में कर सकते है राजनीति ज्वॉइन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज बाजपेयी आने वाले समय में राजनीति में शामिल हो सकते है। जिस प्रकार BJP बड़े-बड़े कालाकारों राजनीति में स्थापित करके उनसे प्रचार-प्रसार कराती है। उसी तरह से RJD भी मनोज वाजपेयी जैसे बड़े अभिनेताओं को जोड़कर पार्टी और बिहार के साथ-साथ आरजेडी की ब्रांडिंग करेंगी।