गोपालगंज/बिहार
बिहार के गोपालगंज जिले में अररिया जैसी ही एक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। जिसके बाद भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक युवक की भी मौत हो गई। घटना भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार की है।

लोगों ने बाइक में लगाई आग
जानकारी के मुताबिक, कल दोपहर करीब ढाई बजे कुछ हथियारबंद अपराधियों ने दीपक ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार घूसकर लूट की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार ने विरोध किया। जिसके विरोध में लुटेरे फायरिंग करते हुए भागने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर गुस्साए लोगों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने अपराधियों की बाइक में आग भी लगाई।

दो बाइक पर छह अपराधी
इधर सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची और जांच शुरु की। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर छह अपराधी दुकान में घुसे। हथियार के बल पर लूटपाट करने का प्रयास कर प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।