logo

अशफाक करीम के बाद अब RJD के इस सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा 

RJD13.jpg

पटना 
शनिवार को RJD के प्रदेश अध्यक्ष बृशिण पटेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाये हैं। पटेल ने कहा कि अब RJD को समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रह गयी है। कहा कि इस कारण से RJD का जनाधार का लगातार कम हो रहा है। बता दें कि पटेल के आज इस्तीफा देने से पहले कल यानी शुक्रवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य अहमद अशफाक करीम ने RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 

क्या कहा पटेल ने 

इस्तीफा देने के बाद बृशिण पटेल ने कहा, मैंने महसूस किया है कि RJD को अब समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। ना ही RJD को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द में कोई आस्था है। पार्टी अब सामाजिक न्याय के प्रतिबद्ध भी नहीं है।  इसलिए दुखी मन से मैं RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मिली खबर के मुताबिक बृशिण पटेल ने अपना इस्तीफा RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भेज दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 

अशफाक ने इस कारण दिया इस्तीफा 
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य अहमद अशफाक करीम ने भी RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बिहार में पार्टी पर मुसलमानों की हकमारी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं RJD से सामाजिक न्याय को ताकत प्रदान करने के लिए जुड़ा था। लेकिन मौजूदा समय में पार्टी की जो लाइन हो गयी है, इस हालत में अब मेरे लिए RJD के साथ रहकर काम करना मुमकिन नहीं रह गया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Vrushin Patelashphaq karimRJD resigns