logo

तेज प्रताप ने बताया : पार्टी से निष्कासित होने के बाद पिता से नहीं होती है बात, मां भेज देती है आम

tej3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित किए जाने के बाद काफी चर्चा में बने हुए है। कभी वे अपने माता पिता को लेकर कोई भावुक मैसेज शेयर कर रहे है। तो कभी जानता दरबार की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच तेज प्रताप ने ABP से बातचीत के दौरान अपने और परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों को लेकर बात की है।
बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी मां उन्हें आम भेजती हैं। वहीं पिता लालू यादव से उनकी बातचीत नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि लालू उनके पिता हैं और इसलिए उनका आदेश सर आँखों पर होगा। वह जो भी करेंगे हमारे अच्छे के लिए ही करेंगे। कोई भी पिता अपने पुत्र का बुरा नहीं चाहते और हमारे साथ जैसा व्यवहार हुआ है उस पर हम फोकस नहीं करना चाहते।
तेज प्रताप ने आगे बताया कि जब पिता ने इतना बड़ा फैसला लिया था तब उनकी बात हुई थी। लेकिन वो घर द्वार को लेकर बातचीत थी। उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उनका मन नहीं होता की वे अपने पिता से बात करे? तो उन्होंने कहा कि मन किसका नहीं करता है लेकिन अब हम अपने आवास पर ही रहते हैं तो जब कुछ बन जाऊंगा तब जाऊंगा। 
वहीं उन्होंने बताया कि मां राबड़ी देवी से बातचीत होती है, मां को अक्सर खाने पीने को लेकर चिंता भी लगी रहती है। उनका अलग ही प्रेम होता है। मां कभी कभी आम भी भेजवा देती है, वैसे हाथ का बना खाना नहीं भिजवाई हैं।
तेज प्रताप से जब तेजस्वी को लेकर यह सवाल किया गया कि उनकी लड़ाई तेजस्वी से है या संजय से? तो उन्होंने कहा कि जो हमसे लड़ेगा हमारी लड़ाई उससे हो जाएगी। पर तेजस्वी से क्यों लड़ेंगे वो तो हमारे छोटे भाई हैं। हम इतने लोभी नहीं हैं कि हमको कुर्सी चाहिए। हम बड़े बेटे है वो बात अलग है। राम को वनवास मिला था तो समझिए हम भी वनवास में हैं।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar breaking news bihar election tej pratap yadav tej pratap yadav news lalu yadav