पटना:
पटना के बोरिंग रोड (Boring Road) में रहने वाले अमरजीत को स्नातक की पढ़ाई के लिए 35 लाख का स्कॉलरशिप मिला है। अमरजीत बेंगलुरु के अटरिया विश्वविद्यालय (Atria University) से इंजीनियरिंग में स्नातक (Bachelor in Engineering) की पढ़ाई करेंगे। इस खबर को सुनने के बाद अमरजीत के परिवार में खुशी की लहर है। अमरजीत अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्य है जो कॉलेज जाएंगे। बता दें कि अमरजीत को यह स्कॉलरशिप पाने में डेक्स्टेरिटी ग्लोबल (Dexterity Global) ने उनकी मदद की है।

पिता की मृत्यु 2017 में हो गई थी
अमरजीत गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवार से हैं। वे अपने परिवार से पहले ऐसे सदस्य होंगे, जो कॉलेज जाएंगे। अमरजीत पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक झोपड़ी में रहते है। उनकी उम्र 18 साल है। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे जिनकी मृत्यु साल 2017 में हो गई थी। जिसके बाद उनकी मां ने दूसरे के घर में काम करके अपने बच्चे को पढ़ाया।
विश्वविधालय की ओर से एडमिशन और छात्रवृत्ति पत्र भेजा गया
अमरजीत से जब एक अखबार ने बातचीत में कहा कि विश्वविधालय की ओऱ से एडमिशन और छात्रवृत्ति पत्र भेजा गया जिसमें लिखा था बधाई हो! आपको शैक्षणिक वर्ष 2022 के लिए अटारिया विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश का प्रस्ताव देते हुए खुशी हो रही है। यह स्कॉलरशिप हमारे विश्वविद्यालय के अनोखे पाठ्यक्रम के लिए आपकी समग्र योग्यता में हमारे विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस स्कॉलरशिप के लिए उन्हें डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक शरद सर ने उनकी इसके लिए बहुत मदद की।

इस स्कॉलरशिप ने मेरी जिंदगी बदल दी
उन्होंने आगे कहा कि इस 35 लाख रुपए की स्कॉलरशिप में उनके चार वर्षों के लिए उनकी पढ़ाई और रहने का खर्च के अलावा ट्यूशन, बोडिंग, लॉजिंग, किताबें आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कॉलरशिप ने मेरी जिंदगी बदल दी है। उनकी मां ने उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत त्याग किया है।