logo

अमित शाह पहुंचे पटना, थोड़ी देर में लखीसराय के लिए होंगे रवाना

amit_shah_26.jpg

द फॉलोअप डेस्क

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं।  यहां से थोड़ी देर में वो लखीसराय के लिए रवाना होंगे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं लखीसराय में भी बारिश थम गई है। शाह वहां भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। अमित शाह का आगमन 2 बजे होगा। विपक्षी एकता की महाबैठक के तुरंत बाद शाह का बिहार दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है।