द फॉलोअप डेस्क
पटना में चल रही विपक्षी एकता की बैठक पर हर किसी की नजर बनी हुई है। बीजेपी के नेता लगातार इस बैठक को लेकर तंज कस रहे है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बैठक पर हमला बोला है। उन्होंने इस बैठक को फोटो सेशन करार दिया है। इसके साथ ही दावा किया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी 300 से ज्यादा सीटों के साथ आएंगे। बता दें कि अमित शाह 23 जून से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान जम्मू में शाह ने विपक्षी एकता की बैठक पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय
अमित शाह ने कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं। वह संदेश देना चाहते हैं कि हम भाजपा और मोदी को चुनौती देंगे। मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं ।अगर आ भी गए तो 2024 में पीएम मोदी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N