द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार आने वाले है। शाह आज लखीसराय में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। वहीं माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते थे। इस दौरान वो प्रधानमंत्री को नौ साल पूरे होने पर केंद्र सरकार उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने विशेष तैयारियां की है। अपने दौरे के दौरान शाह 6 जिलों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। बता दें लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं।

शाह के दौरे का शेड्यूल
तय शेड्यूल के अनुसार अमित शाह लगभग 3 घंटे लखीसराय में गुजारेंगे। सेना के स्पेशल विमान से वो दोपहर 1:20 बजे पटना पहुंचेगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वे अशोक धाम मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। 20 मिनट तक भगवान शिव की पूजा करने के बाद 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल लखीसराय के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वो नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के घर पहुंचेंगे। यहां लंच करने के बाद लगभग एक घंटे तक मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। वे यहां से 5 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। पटना एयरपोर्ट से ही दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

10 महीने में शाह का यह पांचवा दौरा
बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उनकी पार्टी राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन सरकार का अंत हो गया। 10 महीने में शाह की यह राज्य की पांचवीं यात्रा है। सबसे पहले शाह ने सीमांचल क्षेत्र की राजधानी माने जाने वाले पुर्णिया का दौरा किया था। बाद में, अक्टूबर में, उन्होंने दिवंगत समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा का दौरा किया। इस साल फरवरी में, उन्होंने भूमिहार समुदाय को लुभाने के लिए एक ही दिन (25 फरवरी) वाल्माकिनगर और पटना का दौरा किया और पटना में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान समागम को संबोधित किया। अप्रैल में शाह ने नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N