द फॉलोअप डेस्क
बिहार में अपराध इतने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है कि लोगों को अब अपने ही घरों से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। घर से निकलना तो दूर अब घर भी सुरक्षित नहीं लग रहा है। ऐसे में अब इंसान क्या करे और कहां जाए। बिहार में चल रहे इस अपराध के खेल में एक बड़ा मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला आदर्श नगर कॉलोनी का है जहां बीते शुक्रवार की रात को 75 वर्षीय शांति देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात के बाद अपराधी घर से ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गये। जिसका खुलासा अगली सुबह करीब 7 बजे हुआ। जब शांति देवी के कमरे में उसके बेटे नलिनी कांत शर्मा चाय लेकर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने तकिए से गला दबाकर वृद्धा की हत्या कर दी। घर का दरवाजा पूरी तरह से सही था लेकिन उसका शीशा टूटा हुआ मिला जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने जबरन घर में घुसने का प्रयास किया था। वहीं शव के पास गले की चेन और अन्य पहने हुए गहनों के साथ नकदी भी गायब मिले हैं। जिससे यह साफ़ है कि हत्या के बाद अपराधियों ने लूटपाट की है। 
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गहन जांच में जुट गई। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी और सिटी SP घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं मोहल्ले के आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं,ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जा सके। 
लोगों के बताये अनुसार शांति देवी के पति का निधन 4 साल पूर्व हो चुका था। और वे घर पर अकेली रहती थी। उसका एक बेटा स्थानीय अखबार में कार्यरत अहि वहीं दूसरा बीटा हैदराबाद में है। वहीं पुलिस अंदेशा लगा रही है कि इस घटना को किसी जान पहचान वाले ने अंजाम दिया है।