द फॉलोअप डेस्क
पूर्णिया जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोमवार देर शाम एनएच-107 स्थित गोकुलपुर गोदाम के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मोके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक में सवार हो घर लौट रहे थे। इसी दौरना गोकुलपुर चौक के पास गोदाम के सामने अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में ठोकर मार दी।.jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बिठनौली पश्चिम पंचायत के वार्ड 6, बनियापट्टी गांव निवासी, जगरनाथ राम के पुत्र नीतीश कुमार और रुपौली थाना क्षेत्र के बीरौली निवासी विनोद साह के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ वार्ड 10 निवासी अनिल राम के पुत्र शम्भू राम के रूप में हुई है। 
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं मामले को लेकर केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि -दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई, एक घायल युवक को पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और घायल को स्वास्थ्य केंद्र केनगर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद मृतक नीतीश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी रो-रोकर बुरा हाल हैं। उनकी पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि पति सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बहन के घर निपनिया गए थे। लेकिन किन्हें पता था कि वे हादसे के शिकार हो जायेंगे।