द फॉलोअप डेस्क
मोकामा से जदयू से चुने गए नव निर्वाचित विधायक बाहुबली नेता अनंत सिंह को गुरुवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अनत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।
दरअसल अनत सिंह को इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पटना के बेउर जेल भेज दिया गया था। अनंत सिंह ने उसके बाद एमपी एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर किया था। लेकिन कोर्ट की सुनवाई में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। .jpg)
दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के समर्थक थे और बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल दिया। और फिर उनकी कोर्ट में पेशी हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया था। इस दौरान अनंत सिंह ने जमानत याचिका दायर की, जिसे आज की सुनवाई में कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।