द फॉलोअप डेस्क:
Anant Singh Controversy: बिहार विधानपरिषद (Bihar MLC Election) के चुनाव को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह (JDU Leader Neeraj Singh) के साथ जारी गतिरोध के बीच अनंत सिंह (Anant Singh) ने सनसनीखेज दावा कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के सियासी करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने 9 लोगों की हत्या कराई। उन्होंने, नीरज कुमार से जारी प्रतिस्पर्धा को लेकर कहा था कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, तो उन्होंने कुर्बानियां दीं। उन्होंने सवाल किया था कि नीरज कुमार ने क्या किया है। बयान पर बवाल हुआ तो अब अनंत सिंह ने सफाई पेश की है और आरजेडी नेता लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) पर गंभीर आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दरअसल, नीरज कुमार को जवाब दे रहा था कि कितनी कुर्बानियां दी हैं।
अनंत सिंह ने कहा कि जब बिहार में लालू यादव की सरकार थी तो हमारे 9 लोग मरवा दिए गये। अनंत सिंह ने कहा कि मुझे भी गोली लगी थी और पिताजी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अनंत सिंह ने कहा कि लालू सरकार में हमारी बहुत क्षति हुई।
"(लालू सरकार में) नीतीश जी के चलते हमारे 9 लोग मारे गए थे..."- अनंत सिंह (पिछले बयान में अनंत सिंह ने गलत तरीके से बोला है या लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया है? वो खुद तय कीजिए... जिस न्यूज एजेंसी ने वो बयान शेयर किया, उसका कैप्शन भी देखिए.) https://t.co/YRDoPo3PRk
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) October 16, 2026
अनंत सिंह की निशांत कुमार को सलाह
गौरतलब है कि इससे पहले अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और प्रदेश के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को नीरज कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करने की सलाह दी। उनका तर्क है कि यहां पार्टी (जेडीयू) का कोई चुनाव चिन्ह नहीं है। जवाब में नीरज कुमार ने सवाल किया था कि निशांत कुमार को सलाह देने वाले, अनंत सिंह कौन होते हैं? नीरज कुमार ने कहा था कि निशांत कुमार को किसी की मंजूरी की आवश्यक्ता नहीं है। जनता उनको स्वीकार कर चुकी है और वे बढ़िया काम करते हैं।

नीरज कुमार को एकमात्र दुश्मन बताया
अनंत सिंह ने कहा कि इस दुनिया में केवल नीरज कुमार ही उनके दुश्मन हैं। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव से अलग होने के बाद नीतीश कुमार उनसे सहायता मांगने आए थे। अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने की वजह से लालू सरकार ने उनके 9 लोगों को मरवा दिया। उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान उनके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार के लिए मैंने बहुत कुर्बानियां दी। 3 लाख वोट हैं हमारे पास। उन्होंने नीरज कुमार को एकमात्र दुश्मन बताया।