logo

बिहार के शादी समारोह में एक बार फिर हर्ष फायरिंग, दुल्हन के भाई की गोली लगने से मौत

harsh_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला अब आम होता जा रहा है। दरअसल एक हर्ष फायरिंग का एक ताजा मामला रोहतास जिले से आया है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के थानुआ गांव में चल रहे शादी समारोह में बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुल्हन के भाई की ही मौत हो गई। 
मृतक की पहचान विजय बहादुर सिंह के पुत्र नंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो कि रिश्ते में दुल्हन का ममेरा भाई था और शादी में शामिल होने पहुंचा था। इसी बीच रात करीब 1 बजे अज्ञात लोगों द्वारा किये गए हर्ष फायरिंग में गोली नंदन को लगी और उनकी मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि मृतक पेशे से शिक्षक थे और बक्सर के इटाढ़ी ब्लॉक स्थित मध्य विद्यालय विश्रामपुर में कार्यरत थे और वे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिसके अब्द यह घटना हो गई। गोली लगते ही लोगों ने तुरंत जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुँचाया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि "मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके सहयोगियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिस पिस्टल से गोली चली, वह बरामद हो चुकी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
मृतक के परिजन और चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय लड़की पक्ष के लगभग 10 लोगों को थाने बुला लायी और घंटे बिठाए रखा। उनके मोबाइल भी छीन लिए गए और मामले को लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। आपको बता दें कि बीते दिनों भी हर्ष फायरिंग का एक मामला बिहार से आ चुका है, जिसमें दूल्हे की गोली लगने से मौत हो गई थी। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending newsrohtas news rohtas khabar