logo

नौकरी मांगोगे-लाठी मिलेगी! BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; RJD ने किया तंज 

6c1.jpg

द फॉलोअप,पटना
RJD के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नई नवेली सम्राट सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि नौकरी मांगोगे तो लाठियां मिलेगी।   

"वोट की कीमत ₹10 हजार, भविष्य की कीमत लाठी"
 
दरअसल पटना के जेपी गोलंबर पर आज BPSC TRE-4 विज्ञापन की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतरे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई, जिसमें कई अभ्यर्थी गंभीर रुप से घायल हो गए। इसको लेकर विपक्ष, वर्तमान सरकार को ‘युवा विरोधी' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें लहूलुहान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के लिए एक परिवार के वोट की कीमत मात्र 10 हजार रुपये है। उससे ज्यादा युवाओं का कोई सरोकार नहीं है। तेजस्वी ने आगे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी और जेडीयू को शिक्षित और नौकरी मांगने वाले युवा नहीं, बल्कि ऐसे युवा चाहिए जो अपराध, नशे और गाली-गलौज में लिप्त रहें, ताकि उन्हें चंद रुपयों में खरीदा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवा अपने हक की बात करते हैं और परीक्षा आयोजित करने की मांग करते हैं, तो उन्हें “रोजगार” के नाम पर लाठियों से पीटा जाता है।

 

 

दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए अभ्यर्थी 
प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के सिर फटने और कई के हाथ-पांव टूटने की सूचना है। वहीं इस पर अभ्यर्थियों का कहना है कि वे चुनाव से पहले किए गए वादे के मुताबिक TRE-4 की वैकेंसी की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय दमन का रास्ता चुन रही है। इस लाठीचार्ज के बाद पूरे राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।

Tags - BPSC TRE-4 protest lathi charge on students Patna protest news TRE-4 candidates Bihar job protest