logo

कार की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 5 की गई जान; मुश्किल से निकाले गए शव

auto_collission.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगुसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग ऑटो सवारी थे। वहां कार में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शव ऑटो में फंस गए। कार और ऑटो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 


सुबह 5:30 बजे की घटना 
घटना के बारे में बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह 5:30 बजे ऑटो में सवार होकर सभी हाथीदह से जीरोमाइल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रतन चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों वाहन के टक्कर से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों के द्वारा राहत बचाव काम शुरु किया गया। तीन व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।


काफी मशक्कत से निकला शव
 इस हादसे से हर कोई हैरान है। ऑटो और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरे तरीके से चकनाचूर हो गया। कार भी आगे से काफी क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद सड़क पर लाशें ही दिखाई दे रही थी। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के माध्यम से ऑटो को सीधा किया गया इसके बाद शव को निकाला गया।
 

Tags - BiharBihar newsMajor accidentmajor accident in begusaraibegusarai police