पटना:
बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha) की विशेष सत्र का आज अंतिम दिन था। अवध बिहारी चौधरी (Awad Bihari Chaudhary) ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष (speaker of the assembly) के रूप में आज पदभार संभाल लिया है। विधानसभा की कार्रवाई महेश्वर हजारी ( Maheshwar Hazari) ने शुरू की। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को विधानसभा के नेता के तौर पर मान्यता दी गई वहीं विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई। अंतिम दिन की कार्रवाई में BJP नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद BJP के नेताओं ने सदन वॉकआउट कर दिया। बिहार विधानसभा के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सबके बातों को करें संस्करण
बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपका स्वागत करता हूं। बिहार विधानसभा में आपका अनुभव बहुत पुराना है। अब विधानसभा के सदस्य तब से हैं जब मैं पहली बार सदस्य बना था। अब आपको अवसर मिला है विधानसभा अध्यक्ष के रूप में काम करने का तो आप अच्छे ढ़ंग से सदन का संचालन करेंगे। हम तो यही कहेंगे कि सारे सदस्यों पर ध्यान दीजिए।
सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सबके बातों को सुनना चाहिए सब पर ध्यान देना चाहिए। आपको तो हर तरह का अनुभव है आपको बताने की जरूरत है ही नहीं।

उम्मीद करता हूं आप आसन की पवित्रता बरकरार रखेंगे- नेता प्रतिपक्ष
वहीं सदन में मौजूद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हम अपनी ओर से अपने दल की ओर से बिहार की जनता की ओर से हृदय से बधाई देते हैं। आप देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती से आते हैं। आप बहुत सारे अनुभव को लेकर आए हैं। आज हमसे व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, हमारा चेहरा पसंद नहीं हो सकता, हमारे समाज को लोग स्वीकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन बिहार के धरती जो भी जन्म लिया है उसका सम्मान बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी माननीय विधायकों की है। आप पर विश्वास किया है। आसन किसी दल का नहीं होता है। यह आसन किसी पार्टी से बंधकर नहीं होता है। हमने प्रयास किया था इस आसन की पवित्रता बरकरार रहे। आपसे से यही उम्मीद करता हूं। हमने उत्कृष्ट विधानसभा और उत्कृष्ट विधायक का जो श्रीगणेश किया है उसे आप आगे बढ़ाएंगे, हमें उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने भी दी बधाई
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने हमलोग आपको हार्दिक बधाई देते हैं। हमलोगों का योगदान रहेगा कि नियमानुकूल सदन को चलाया सके। इसका पूरा सहयोग रहेगा। हम चाहेंगे कि विपक्ष के लोगों से भी यही उम्मीद है, आपको पुरजोर तरीके से सदन चलाने में सहयोग करेंगे। आपका लंबा अनुभव रहा है। आप विधायक रहे, मंत्री रहे, आपने कई विभागों की जिम्मेदारी संभालने का काम किया है। हमारे पिता लालू प्रसाद जी और आप मित्र रहे हैं तो उनकी तरफ से भी आपको बधाई।