logo

पटना : FD रिलीज़ के एवेज में बैंक मैनेजर ने मांगा रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

arrested2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
CBI पटना की टीम ने यूको बैंक के एक ब्रांच मैनेजर को 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मैनेजर का नाम अमर कुमार बताया जा रहा है। जो कि 6.5 लाख रूपये का फिक्स डिपोजिट रिलीज़ करने के लिए रिश्वत ले रहा था। CBI अधिकारियों की टीम के द्वारा मौके पर गिरफ्तार करने के बाद मैनेजर के घर की भी तलाशी ले गई। 
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया निवासी खेमचंद्र कुमार ने पटना CBI को शिकायत दी थी कि यूको बैंक का मैनेजर उससे फिक्स डिपोजिट रिलीज़ कराने के एवेज में 20 हज़ार रूपये घूस मांग रहा है। खेमचंद्र ने बताया कि उसने 6.5 लाख रुपये का फिक्स डिपोजिट किया था और अवधि पूरा होने के बाद अपना पैसा रिलीज़ कराने के लिए मैनेजर को आवेदन दिया था। लेकिन मैनेजर इसके लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। 
CBI ने इस मामले की तो पहले पुख्ता जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद अधिकारियों टीम के द्वारा निर्धारित योजना के तहत 15 जुलाई को बैंक मैनेजर को गिरफ्तार लिया गया। टीम ने मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं CBI के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मैनेजर के घर में भी तलाशी ली जा रही है और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news UCO bank manager cbi patna patna news bribe news patna bribe news corruptin news bihar corruption news