logo

नितिन नबीन की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगा मतदान

upch.jpg

बांकीपुर/बिहार
बिहार में नितिन नबीन की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी किया। चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई है।

चुनावी प्रक्रिया इस दिन से शुरु
चुनाव आयोग 6 जुलाई को अधिसूचना जारी करेगी और इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार अपना नामांकन 13 जुलाई तक कर सकेंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

भाजपा का गढ़
नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से यह सीट खाली है। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव को लेकर घोषणा की गई है।  बांकीपुर विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट से लगातार नितिन नबीन जीत दर्ज करते आए हैं। इसलिए यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी मानी जा रही है। वहीं, विपक्ष भी इस उपचुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा। उ

Tags - Bankipur By Election Bankipur Assembly By Election