बांकीपुर/बिहारजन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा से उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा पिछले 40 सालों से बांकीपुर विधानसभा से लगातार जीत हासिल करते आई है। लेकिन अब जन सुराज पार्टी भाजपा को उनके गढ़ से हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
भाजपा के गढ़ से हराएंगे
प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के जीतने के लिए और जन सुराज को हराने के लिए भाजपा ने राज्य् के महिलाओं को अपना वोट बैंक बनाया और 10-10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए थे। अब उसका हिसाब हमारी पार्टी करेगी। हम उन्हीं के गढ़ से उनको हराने का काम करेंगे और पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बांकीपुर विधानसभा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है, लेकिन फिर भी हमारी पार्टी इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और भाजपा को उनके गढ़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाएंगे
प्रशांत किशोर ने बताया कि इसके लिए पार्टी की औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर रणनीति बनाई। आने वाले एक महीने में बांकीपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान को धार दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के लोग डोर-टू-डोर जाएंगे और जनता से संपर्क स्थापित करेंगे।