logo

मां को बेरहमी से पीट रहा था, पिता ने ईंट पत्थर से कूचकर बेटे को मार डाला

sucide6.jpeg

पटना 
बिहार की राजधानी पटना में एक पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल बेटा मामूली विवाद में अपनी को पीट रहा था। इसी से आक्रोशित पिता ने बेटे की ईंट पत्थर से कूचकर बेटे की जान ले ली। पिता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, उसकी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली ये घटना पटना जिले के कूड़ा नवादा गांव की है। मां की हत्या करने वाले बेटे का नाम संतोष कुमार है। मृतका का नाम पुतुल देवी है। आरोपी पिता का नाम विजय बिंद है। 

ये है पूरी घटना 
घटना के संबंध में आरोपी पिता ने बताया कि शुक्रवार दो पहर के वक्त उनका बेटा संतोष घर आया। एक मामूली सी बात पर दोनों मां बेटे में विवाद होने लगा। इसके बाद संतोष अपनी मां को लाठी डंडे से पीटने लगा। पिटाई के वक्त वो घर में नहीं था। उसे मां-बेटे में विवाद की सूचना किसी और व्यक्ति ने दी। वो दौड़ा-दौड़ा घर पहुंचा, तो संतोष मां को बेरहमी से पीट रहा था। पिटाई से पुतुल देवी के शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। उसने बेटे संतोष को रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन संतोष उस वक्त काफी गुस्से में था औऱ रोकने के बावजूद वो मां की पिटाई करता रहा। पत्नी पुतुल देवी को पिटता देख उसे भी गुस्सा आ गया। उसे कुछ और नहीं मिला तो पास पड़े ईंट पत्थर से उसने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में बेटे की मौत हो गयी। हालांकि वो बेटे की जान नहीं लेना चाहता था। 
पुलिस ने घटना की पुष्टि की 
बेटे को उसी हालत में छोड़कर पिता पत्नी पुतुल देवी को लेकर परसा के अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में अभी भी पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिता विजय बिंद को अस्पताल से गिरफ्तार किया है। मामले में पटना सदर के एसडीपीओ स्वीटी शहरावत ने कहा है कि कूड़ा नवादा में बेटे द्वारा मां की हत्या की खबर मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बेटे संतोष कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही थी।