logo

निकाह के बाद नशेड़ी शौहर के साथ जाने से बेगम ने किया इनकार, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

निकाह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक लड़की ने शादी के बाद पति के साथ जाने से मना कर दिया। नशे की लत से ग्रसित दुल्हे के साथ दुल्हन से जाने से इनकार कर दिया। नशेड़ी दुल्हे अंत में बारात लेकर वापस चला गया। इसके बाद रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जिसमें तय हुआ कि मेहर की रकम साढे आठ लाख रुपए लड़का पक्ष वालों को लौटने होंगे। उस दौरान पैसा नहीं होने के कारण बारात पक्ष के लोग वापस लौट आए। वहीं दूल्हा यह सब सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर आसपास के लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


नशे में धुत दुल्हा झगड़ा कर रहा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बारसोई के अब्दाल टोली स्थित मोहम्मद राजा 20 बारात लेकर गाजे बाजे के साथ अपनी नई नवेली दुल्हन का रुखसत कराने बलतर पंचायत के गांव में गया। जहां दूल्हे के साथ दोस्त ने मिलकर नशे का सेवन किया तथा आपस में झगड़ने लगे। जब दूल्हे का नशा करके झगड़ा करने की बात नव विवाहित दुल्हन एवं उनके परिवार वालों को पता चली तो यह देख नव विवाहिता दुल्हन दंग रह गयी। उसने इस दौरान बेहद सख्त फैसला अपने जीवन को लेकर किया। उसने लड़के के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। बता दें कि इन दोनों का निकाह पूर्व में हो चुका था। जिस कारण पंचायती की गयी। जिसमें तय हुआ कि मेहर की रकम साढे आठ लाख रुपए लड़का पक्ष वालों को लौटने होंगे।


बाराती संग बैरंग लौटना पड़ा
मेहर की रकम लड़के वालों के पास उस समय नहीं थी। अकस्मात राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण दूल्हा पक्ष वालों ने राशि लौटाए जाने का वादा किया और बाराती संग बैरंग लौट आये। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैरंग लौटे दूल्हा ने अपने घर आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। पर समय रहते परिवार वालों ने देख लिया और इलाज कर उसकी जान बच गयी।

Tags - BiharBihar news