logo

बेगूसराय गोलीकांड : BJP ने बंद का किया गया ऐलान, सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे

giriraj_singh.jpg

बेगूसराय:
बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार देर शाम 2 साइको अपराधियों (2 Psycho Criminals) ने शहर में धूम-धूम कर 11 लोगों को गोली मार दी, जिसमें से 10 लोगों घायल हो गए वहीं 1 की मौत हो गई। इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। गोलीबारी की इस घटना के विरोध में  BJP के द्वारा बेगूसराय बंद (Begusarai bandh announced by BJP) का ऐलान किया गया है। बेगूसराय से BJP के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को निशाने पर लेते हुए क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।


गिरिराज सिंह भी बेगूसराय पहुंचे
बुधवार को केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं। गोलीबारी की इस घटना के विरोध में भाजपा के द्वारा बेगूसराय बंद का ऐलान किया गया है। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में गुंडा राज, जंगलराज है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के सामने 2025 तक आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजेपी के नेता लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि तांडव मचा रहे शूटर्स को गिरफ्तार करने की बजाये कई थानों की पुलिस आखिर कहां थी।

जंगलराज की आहट लोगों को सुनाई देने लगी
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में जंगलराज की आहट लोगों को सुनाई देने लगी है। बिहार में अपराधियों की बहार है। अपराधियों को लग रहा है कि अब उनका शासन आ गया है। बेगूसराय की घटना ने तो सरकार को बेनकाब कर दिया है। पूरे मामले में सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

फायरिंग के वक्त पेट्रोलिंग गाड़ी कहां थी
वहीं इस घटना के बाद विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा जब यह घटना हो रही थी तब पेट्रोलिंग गाड़ी कहां थी। बीजेपी नेताओं ने गोलीबारी में घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की है।