जमुई :
बिहार में बेगूसराय गोलीकांड (Begusarai shooting) के मुख्य आरोपी को जमुई से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को झाझा पुलिस (Jhajha Police) व रेलवे पुलिस (Railway Police) ने झाझा स्टेशन पर खड़ी गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस (Gorakhpur-Hatia Maurya Express) के स्लीपर बोगी एस-6 से मुख्य आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत बीहट गांव निवासी राम विनय सिंह के पुत्र केशव उर्फ नागा के रूप में हुई है।

केशव का फोन सर्विलांस पर था
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी केशव के फोन सर्विलांस पर था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया जिसके जवाब में गर्लफ्रेंड ने लिखा- अपराध कर भागना गलत है, तुमने गलत किया है। उसने गर्लफ्रेंड को जवाब दिया डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। पुलिस ने नागा के मोबाइल का लोकेशन पता किया। इस दौरान मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में उसके सवार होने की पता चली। तुरंत इसकी सूचना जमुई एसपी को दी गई। इधर मौर्य एक्सप्रेस रात नौ बजे गिद्धौर रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी।
बेगूसराय पुलिस ने जमुई पुलिस को सूचना दी
जमुई के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने सूचना दी कि उक्त ट्रेन से एक आरोपित रांची भागने के फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. सुमन ने झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद समेत थानाध्यक्ष राजेश शरण, आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक निधि दीक्षित, राजकीय रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार को अलर्ट करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी करने को कहा, ताकि आरोपित की गिरफ्तारी किया जा सके।

बुआ के घर देवघर भाग रहा था आरोपी
एसपी शौर्य सुमन ने झाझा थानाध्यक्ष को आरोपी का फोटो देकर झाझा स्टेशन पर ट्रेन में सादे कपड़े में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि ट्रेन स्टेशन पर रुकते ही बेगी के गेट पर खड़ा नोगी दिखाई पड़ा। तैनात पुलिस की टीम बेगूसराय सीरियल फायरिंग मामले में आरोपित युवक का वायरल वीडियो का मिलान किया। इससे उस युवक की पहचान हो गयी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई आरोपी नगर ट्रेन से अपनी बुआ के घर देवघर जा रहा था।