logo

BIHAR : भागलपुर के बेटे ने बनाया स्मार्ट ई-साईकिल, शराब पीकर नहीं चला पाएंगे 

smart_e_cycle.jpg

भागलपुर:
बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिला के बेटे ने एक कमाल का कामनामा कर दिखाया है। भागलपुर के लाल ने स्मार्ट ई-साईकिल (Smart E-Cycle) बनाई है। इस स्मार्ट ई साईकिल में सभी  सेफ्टी मानकों को ध्यान में रखा गया है। इसकी सबसे मजेदार बात यह है कि इसे कोई व्यक्ति शराब पीकर या फिर बिना हेलमेट लगाए स्टार्ट तक नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं इस अनोखे ई-साइकिल में एक ऐसा डिवाइस लगा है जो साइकिल के चलने पर इसे खुद-ब-खुद (bhagalpur boy invented self charging bicycle) चार्ज करेगा। 


इंटर का छात्र बनाया स्मार्ट ई साईकिल 
अनोखी ई-साइकिल को भागलपुर जिले के कहलगांव सलेमपुर सैनी के रहने वाले बुग्गी राम के पुत्र राजा राम ने बनाई है। राजाराम की उम्र महज 16 साल है औऱ वह इंटर का छात्र है। राजाराम ने बताया कि इस ई-साइकिल को तैयार करने में करीब 20 से 25 हजार रुपये खर्च हुए हैं। साथ ही में ई-साइकिल में डिक्की के साथ-साथ कई फीचर्स भी हैं। युवा वैज्ञानिक राजाराम ने कहा कि अभी मैं इस डिवाइस पर और शोध कर रहा हूं।

स्मार्ट ई साईकिल की ये हैं विशेषताएं
राजाराम के बनाएं इस स्मार्ट ई साईकिल में कई खुबियां हैं। इस स्मार्ट ई साईकिल पर बैठ कर आप जब तक हेलमेट नहीं लगाएंगे, तब तक यह ई-साइकिल स्टार्ट नहीं होगी। साथ ही अगर आपने शराब पी रखी है तो यह आगे ही नहीं बढ़ेगी। इसमें स्मार्ट लॉक की भी व्यवस्था है। अगर आपकी बाइक चोरी होती है तो उसे अपने मोबाइल से लॉक कर सकते हैं।  


गांव वाले काफी खुश

राजा के इस आविष्कार से गांव वाले काफी खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस होनहार युवा राजाराम ने बहुत अच्छा कार्य किया है। हम सभी गांव वाले काफी खुश हैं। हमलोगों को इससे काफी उम्मीद है. यह हमारे गांव का भी नाम रोशन करेगा। बता दें कि इससे पहले भी युवा वैज्ञानिक राजाराम ने कई आविष्कार किए हैं। जिस में आग से बिजली पैदा करना जो लैंड माइंड से तैयार किया गया था। इसकी विशेषता थी अगर सैनिक इस लैंड माइंस पर रखती है तो ब्लास्ट नहीं करेगा लेकिन कोई भी दुश्मन या आतंकवादी इस पर पर रखेगा तो वह ब्लास्ट कर जाएगा।