logo

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बेगुसराय कोर्ट में किया सरेंडर, ये है पूरा मामला

ak4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी फिल्म गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों कानूनी लफड़े में फंसती नज़र आ रही है। मंगलवार को वे बेगुसराय जिला कोर्ट पहुंची। दरअसल उन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के एवेज में 5 लाख रूपये एडवांस लेकर तय समय से पहले कार्यक्रम छोड़ने का आरोप है। इस मामले में दर्ज याचिका के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अक्षरा सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 427 में आरोपी मानकर सुनवाई करते हुए 10,000 रूपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत मिल गई। उनके साथ इस मामले पर उनके पिता विपिन सिंह को भी दोषी माना गया है।
मामला गायक शिवेश मिश्रा की तरफ से दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि शिवेश मिश्रा के द्वारा समस्तीपुर में 24 अक्टूबर 2023 की रात एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके लिए अक्षरा सिंह को पुरे 2 घंटे की प्रस्तुति के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये दिए गये थे। लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम में ढाई घंटे देर से पहुंची और केवल आधे घंटे की प्रस्तुति देकर माइक तोड़ते हुए कार्यक्रम छोड़कर निकल गई। 
इस मामले पर शिवेश मिश्रा का कहना है उन्होंने कई बार विनती की थी कि वे रुक जाएं क्योकि आयोजक द्वारा पैसे दिए जा चुके हैं और ऐसे में माहौल तनावपूर्ण हो सकता था। लेकिन अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम को पूरा किये बिना ही चली गई। और दी गई राशि भी नहीं लौटाई गई। 
इस मामले पर अक्षरा सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। जिसे जिला न्यायाधीश ने स्वीकृत कर लिया था और उसी आदेश के तहत अक्षरा सिंह आज कोर्ट में पेश हुई। वहीं इस मामले पर दलीलें सुन ली गई हैं जहां अब अगली सुनवाई के लिए इस मामले को सुरक्षित रखा गया है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news begusarai begusarai news akshra singh akshra singh news begusarai court news bhojpuri actress akshra singh