logo

चुनाव से पहले LJP(R) को बड़ा झटका, सारण में एक साथ 139 नेताओं ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

chirag_paswan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले लोजपा-आर को एक बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के कुल 139 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति से जुड़े लोग शामिल हैं।
इस्तीफा देने वालों ने जमुई सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण भारती पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अरुण भारती पार्टी को कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चला रहे हैं और संकल्प यात्रा के नाम पर सारण जिले से अवैध वसूली की गई। इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
इस्तीफा देने वाले नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दीपक कुमार सिंह ने यह स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने के बावजूद वे एनडीए में बने रहेंगे और जल्द ही सभी नेता अपनी आगामी राजनीतिक दिशा पर बैठक करेंगे।
यह घटना खगड़िया में पिछले महीने 38 नेताओं द्वारा इस्तीफा देने के बाद हुई है, जब पार्टी की कार्यशैली और नेतृत्व पर सवाल उठाए गए थे। इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान और युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। सारण और खगड़िया में इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि राजेश वर्मा की कार्यशैली और अरुण भारती की तानाशाही रवैया के कारण वे पार्टी से अलग हो गए हैं।



 

Tags - latest Bihar neews Bihar News updates latest Bihar news latest Bihar updates Chirag paswan News Chirag Paswan updates latest Chirag paswan news Chirag paswan news Updates latest bihar neews bihar news Updates latest Chirag news Chirag news Chi