द फॉलोअप डेस्क
बिहार के प्रशासनिक सेवा में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया गया है। जिसमें कुल 12 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। और इसकी अधिसूचना गृह मंत्रालय ने जारी की है। जिसमें कुल 12 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। 
बता दें कि इसी साल अक्टूबर- नवम्बर में बिहार में विधानसभा का चुनाव होने है। और इसी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त होती दिख रही है। साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के बदलाव किये जा रहे हैं।