logo

BPSC शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खुशखबरी, X पर नीतीश कुमार ने TRE-4 की परीक्षा के दिए आदेश

nitishk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बिहार सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी है। दरअसल BPSC अब जल्द ही TRE-4 की परीक्षा आयोजित करने वाली है। इस मामले में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि "हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।"
बता दें कि बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के द्वारा BPSC TRE-4 का इंतजार किया जा रहा है। संभव है कि इस ऐलान के बाद जल्द ही TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके तहत प्राथमिक, मिडिल स्कूल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें लगभग 1.60 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति किये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। 
बता दें कि बिहार में इसी साल अक्टूबर- नवम्बर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। और ऐसे में नीतीश सरकार चुनाव से पूर्व अपने लक्ष्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। लगातार कैबिनेट की बैठक में नये नये योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news TRE-4 bihar TRE-4 bpsc bpsc news nitish kumar nitish kumar on TRE-4 nitish government