logo

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, भारतीय रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें

special_train.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च से 22 मार्च तक 1410 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। जिसमें पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 285 ट्रेनें चलाई जाएगी। बताते चलें कि रानी कमलापति-अगरतला और हापा-नाहरलगुन जैसी प्रमुख स्पेशल ट्रेनें विभिन्न मार्गों से गुजरेंगी। वहीं, रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर और NTES ऐप भी जारी किया है। जिस पर यात्री रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने यह कदम होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

बताते चलें कि, गाड़ी सं. 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से प्रत्येक बुधवार को हापा से होली स्पेशल के रूप में 12:40 बजे चलकर दूसरे दिन संध्या 05:00 बजे हाजीपुर रुकते हुए तीसरे दिन संध्या 04;00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में, गाड़ी सं. 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से होली स्पेशल के रूप में 09:40 बजे चलकर दूसरे दिन 07:15 बजे हाजीपुर रुकते हुए चौथे दिन 12:30 बजे हापा पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से होली स्पेशल के रूप में दोपहर 03:20 बजे से चलकर दूसरे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन संध्या 06:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 01666 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन 8 मार्च से प्रत्येक रविवार को अगरतला से होली स्पेशल के रूप में संध्या 05:20 बजे से चलकर दूसरे दिन रात्रि 10:25 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन संध्या 04:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
वहीं, यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।

Tags - Indian Railways Holi Special Trains 1410 Special Trains Holi Travel 2026 Passenger Convenience East Central Railway 285 Special Trains Rani Kamalapati Agartala Special Hapa Naharlagun Special UP Bihar Rail Travel Festival Rush Management Railwa