द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति में एक बार फिर NDA का पलड़ा भारी रहा है, जिसने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन कर लिया है और नई कैबिनेट भी बन चुकी है। अब सबकी निगाहें आज होने वाले विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हैं, जिसके लिए आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मतदान होगा।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन, यानी सोमवार को, NDA की ओर से BJP के वरिष्ठ नेता डॉ। प्रेम कुमार ने स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। और अब उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।.jpg)
आज यानि मंगलवार को विधानसभा के दूसरे दिन, स्पीकर पद के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सदन में गुप्त मतदान के जरिए नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। डॉ प्रेम कुमार बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं और विधायक के रूप में उनका लंबा अनुभव है। फ़िलहाल विधानसभा के लिए अस्थायी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव को बनाया गया है। जहां बीते दिन उन्होंने नये विधायकों को शपथ दिलाई थी।