Bihar Protest:
बिहार बंद के दिन हुए पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक जवान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 चलाया था। इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्रों ने पेपर लीक का विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्रवाई
शनिवार को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसिया कार्रवाई की गई। सीवान में प्रदर्शन को बढ़ता देख पुलिस द्वारा फायरिंग की गई थी, जिसमें एक जवान द्वारा प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए AK-47 चलाया गया था, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जवान पर कार्रवाई की गई, पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया गया।