logo

गुड न्यूज : BPSC/UPSC के दिव्यांग अभ्यर्थियों को बिहार कैबिनेट की सौगात, मिलेगी सहायता राशि

civil_services.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुए कैबिनेट की बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें से BPSC के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। नीतीश की कैबिनेट ने यह ऐलान किया है कि सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार के तरफ से उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 'सम्बल' के तहत बिहार सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए बड़ी राहत दी है। बता दें कि सरकार ने एक नई योजना 'दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' के तहत इसकी स्वीकृति देदी है। योजना का लाभ राज्य के उन पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एवं सामान्य वर्ग के दिव्यांग पुरुष अभ्यर्थियों को मिलेगा। जिन्हें अब तक राज्य की वर्तमान सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत कोई आर्थिक मदद नहीं दी जाती है। 
मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत BPSC या UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं इंटरव्यू की तैयारी कर लिए अतिरिक्त 1,00,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह निर्णय दिव्यांग अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास भरने और उच्च स्तरीय सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगी। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar cabinet nitish cabinet bpsc upsc gift for upsc and bpsc disable candidates