logo

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

cabinet_meeting.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार कैबिनेट की बैठक आज यानि 27 जून को  होनी है। बैठक मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से  शुरू होगी। इस बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। 


10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार पर टकटकी 
नौकरी और रोजगार को लेकर नीतीश सरकार की ओर से लगातार कैबिनेट में पदों के सृजन का भी फैसला लिया जा रहा है।सरकार ने 1000000 नौकरी और 1000000 रोजगार देने का वादा किया है। आज की कैबिनेट में भी इस पर नजर रहेगी।सभी इसका इंतजार कर रहे हैं कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेती है या नहीं?

पिछली बार इसलिए नहीं हो पाई कैबिनेट मीटिंग  
पिछले हफ्ते 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में बड़ी बैठक भी हुई और उसके कारण कैबिनेट बैठक आयोजित नहीं की जा सकी।आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से कैबिनेट बैठक को लेकर संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N