logo

बिहार के सहकारिता मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, हत्या करने वाले को 11 करोड़ का ऑफर

bihar_mantri1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी हत्या के लिए 11 करोड़ के इनाम के ऑफर का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिसमें बोला जा रहा है कि सहकारिता मंत्री के गर्दन काट कर लाने वाले को मैं 11 करोड़ का इनाम दूंगा। इस धमकी के बाद मंत्री ने रामपुर थाना में लिखित शिकायत की है। 


क्या है वीडियो में 
दरअसल,यह वीडियो क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने 17 जून का अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की थी। उसमें उन्होंने मंत्री पर राजपूत समाज की बेटी का अपमान करने का आरोप लगाया था। अपने फेसबुक लाइव में धनवंत सिंह कहते दिख रहे हैं कि मंत्री ने मंच से कहा था कि करिश्मा कुमारी हाफ पैंट पहनती है। युवा उसकी फोटो खींचते और चुनते हैं। यह राजपूत महिला का अपमान है। इसे लेकर हमने पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मंत्री की हत्या होनी चाहिए। जो मंत्री का सिर काट कर मुझे लाकर देगा मैं उसे 11 करोड़ का इनाम दूंगा।


जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर रामपुर थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया है कि बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव को धमकी दी गई है। मंत्री का सर काट कर लाने वाले कोई 11 करोड का इनाम देने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट करने वाला व्यक्ति क्षेत्रीय सेवा महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के रूप में सामने आ रहा है। जल्दी इस तरह का पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT