logo

मध्यप्रदेश में बिहार के इलेक्ट्रीशियन की चाकू मारकर हत्या, थूकने को लेकर हुआ विवाद

WEXC.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मधुबनी जिले के पाली गांव निवासी आसिफ अली की मध्य प्रदेश में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, आसिफ अली इलेक्ट्रीशियन था, जो दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। काम के सिलसिले में आसिफ अली अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से कटनी आया था। बरगवां में पिछले कुछ दिनों से आसिफ अपने दोस्तों के साथ काम कर रहा था। सुत्रों के अनुसार, रविवार देररात आसिफ पास के ही किसी होटल में खाना लेने गया था उसी दौरान एक युवक ने सड़क पर थूक दिया। इसी क्रम में थूक के कुछ छींटे आसिफ पर पड़े।  थूकने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने आसिफ अली पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर आसिफ और उस नाबालिग के बीच कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि युवक अपने पास चाकू रखे हुए था तैश में आकर युवक ने आसिफ पर चाकू से कई वार कर दिए। इस घटना में आसिफ लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। आसिफ के साथ दिल्ली से काम के लिए आए अभिषेक और अमित की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात इलाज के दौरान आसिफ की मौत हो गई। आसिफ अपने पीछे पत्नी के साथ दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।

 सूचना मिलते ही रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि रंगनाथ नगर का ही रहने वाला है। फिलहाल आरोपित फरार है, उसकी तलाश में पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, आशिफ की मौत की खबर सुनते ही परिवार और गांव में मातम फैल गया।

Tags - Madhya Pradesh murder Katni knife attack Bihar electrician killed Asif Ali murder case spit dispute killing Rangnath Nagar crime Madhubani Bihar victim knife stabbing incident minor accused attack road spitting dispute electrician murder India