logo

BIHAR : एयर एंबुलेंस से दिल्ली गए उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिगड़ते हेल्थ की वजह से किया फैसला

Bijendra_Prasad_Yadav.jpg

पटना/दिल्ली:
बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) लंबे समय से बीमार चल रहे है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज IGIMS से किया जा रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण आज उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली (Delhi via Air Ambulance) ले जाया गया। जहां उनका इलाज AIIMS में होगा। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पहले सुबह 11 बजे फ्लाइट से ले जाना था लेकिन कुछ टेक्निकल समस्याओं के चलते फ्लाइट रद्द हो गयी थी।

पटना के IGIMS से चल रहा था इलाज
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री बनने के बाद से ही अस्वस्थ हैं। पहले उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव का उनके घर पर ही इलाज चल रहा था। बीच बीच में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मौजूद रहते थे। 


दिल्ली के एम्स में होगा इलाज
लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने ऊर्जा मंत्री को दिल्ली एम्स रेफर किया है। सोमवार की शाम दिल्ली पहुंचने के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में अपना इलाज कराएंगे।