logo

बिहार में हाईटेक हुई फायर ब्रिगेड, गांधी मैदान में CM सम्राट ने 80 अत्याधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

cm_FIRE.jpg

पटना 

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को बिहार अग्निशमन सेवा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार सरकार की ओर से फायर ब्रिगेड विभाग को 80 हाईटेक और अत्याधुनिक वाहनों की सौगात दी गई। इन वाहनों को सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

आग की घटनाओं पर अब तेजी से काबू

इस पहला को लेकर सरकार का कहना है कि इन नए वाहनों के शामिल होने से राज्य की अग्निशमन व्यवस्था पहले से अधिक तेज, आधुनिक और प्रभावी बनेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर अब और तेजी से काबू पाया जा सकेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। फायर कर्मियों ने आग बुझाने, बचाव अभियान चलाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। जहां फायर कर्मियों की तत्परता, साहस और तकनीकी दक्षता देखने को मिला।

राज्य में आपदा प्रबंधन प्रणाली मजबूत 

अग्निशमन विभाग को मिले इन 80 वाहनों में 36 अत्याधुनिक स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग क्विक रिस्पॉन्स टीम के रूप में किया जाएगा, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर कर्मी कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकें। इसके अलावा अन्य विशेष फायर फाइटिंग वाहन भी बेड़े में जोड़े गए हैं, जिनमें आधुनिक उपकरण और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं। सरकार का मानना है कि नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से लैस यह पहल राज्य में आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। बिहार अग्निशमन सेवा अब पहले से अधिक हाईटेक और संसाधनयुक्त नजर आएगी।

Tags - Bihar Fire Service high-tech fire vehicles Samrat Choudhary Bihar government Bihar disaster management