logo

बिहार को मिला नया रेलवे स्टेशन, अब बरौनी से पटना तक की यात्रा हुई आसान

INDIAN_RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब बिहार के यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, क्योंकि रेलवे ने एक नए स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया है। इस स्टेशन के शुरू होने से बेगूसराय और किऊल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय स्थित अशोकधाम रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। दानापुर डिवीजन के DRM जयंत कुमार चौधरी ने किऊल-मोकामा रेलखंड पर स्थित अशोकधाम रेलवे स्टेशन और किऊल-झाझा रेलखंड के वंशीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर DRM ने कहा कि जल्द ही अशोकधाम स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत
बताया जा रहा है कि इस स्टेशन के खुलने से बेगूसराय और पटना के बीच यात्रा करना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस स्टेशन का संचालन शुरू होने के बाद अशोकधाम राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा। वहीं, DRM ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अशोकधाम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार शीघ्र किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।DRM ने प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण
DRM ने अशोकधाम स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर टिकट काउंटर, यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं का निर्माण जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ट्रेनों के ठहराव के दौरान यात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें। इस दौरान DRM ने वंशीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और वहां के प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए आदेश भी दिए।
 

Tags - AshokDham Railway Station Indian Railway Danapur DRM Kiul-Mokama Railway Section Bihar News Latest News Breaking News