logo

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी, कुल 75 दिन का अवकाश

bihar_school1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2026 में होने वाली छुट्टियाँ जारी कर दी गई है। इस दौरान कुल 75 दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार को भी शामिल किया गया है। हालांकि रविवार को हटाने पर प्रभावी छुट्टियां 65 दिन रह जाती हैं। शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि कैलेंडर ऐसा बनाया गया है जिसमें शिक्षण-सत्र और उत्सव, दोनों का संतुलन बना रहे।
शिक्षा विभाग ने अपने अवकाश कैलेंडर में गर्मी और सर्दी छुट्टियों की तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं। गर्मियों में बच्चों को 1 जून से 20 जून तक छुट्टी दी गई है। इसमें कुल 20 दिन तक बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 25 से 31 दिसंबर तक 7 दिन की ठंडी की छुट्टी निर्धारित की गई है।
इसके अलावा होली, दुर्गा पूजा और दिवाली- छठ पर भी लंबा अवकाश दिया गया है। जिसमें होली के लिए दो दिन, दुर्गा पूजा के लिए 5 दिन और दिवाली, भैया दूज और छठ के लिए 10 दिन दिया गया है। देखा जाए तो इस बार त्योहारों का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों का भी खासा ध्यान रखा गया है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar government school vacation vacation calander