logo

BIHAR : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूलों जल्द लागू होगा ‘नो-बैग डे’ और अनिवार्य ‘खेल पीरियड’ नियम

school5.jpg

पटना:
बिहार सरकार (Bihar Government) बच्चों के कंधे पर से बस्ते का बोझ कम करने के लिए स्कूलों में अब ‘नो-बैग डे’ नियम (NO Bag Day rule) और सप्ताह में कम से कम एक बार अनिवार्य खेल का ‘पीरियड’ शुरू (Compulsory sports 'period') करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग (Education Department) इस बारे में अधिसूचना जल्द ही जारी कर सकता है। बता दें कि साप्ताहिक ‘नो-बैग डे’ में कार्य-आधारित व्यावहारिक कक्षाएं होंगी।

उस दिन बैग नहीं लाना होगा
इस अधिसूचना लागू होने के बाद छात्र कम से कम सप्ताह में एक दिन स्कूल बिना बैग के आ सकेंगे। उस दिन छात्रों का किताबें लाने की कोई जरूरत नहीं होगी। उस दिन छात्र केवल टिफिन बॉक्स के साथ स्कूल आएंगे। वो दिन छात्रों का स्कूल में व्यावहारिक और अनुभवात्मक चीजें सीखने के लिए समर्पित होगा। उस तरह की नीति का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना है, जो उनके सीखने पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में होगा अच्छा प्रदर्शन
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सिंह ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है और इसे सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों में लागू किया जाएगा। राज्य के कला, संस्कृति और युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सप्ताह में कम से कम एक बार खेल का पीरियड शुरू करने पर कहा, ‘हमारा विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। मैं राज्य के शिक्षा मंत्री से मिलूंगा और उन्हें विस्तृत प्रस्ताव सौंपूंगा।’ उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य के खिलाड़ियों ने हाल ही में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्कूलों में खेल का ‘पीरियड’ शुरू किया जाता है, तो हम बहुत शुरुआती स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर पाएंगे। सरकार तदनुसार उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करेगी।’’