द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में जी-20 की बैठक का शुभारंभ हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।जानकारी हो कि बैठक में 28 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पटना स्थित ज्ञान भवन में आज से 28 देशों के प्रतिनिधि दो दिनों तक महिलाओं को पुरुषों के बराबर सैलरी और देशभर में एक मिनिमम वेज जैसे मुद्दों पर मंथन करेंगे।

श्रम मुद्दों और सामाजिक सुरक्षा पर होगा विचार-विमर्श
राज्यपाल ने अपने उद्घाटन संबोधन में शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों से श्रम मुद्दों और सामाजिक सुरक्षा पर समग्र रूप से विचार-विमर्श करने और इसे मानवाधिकारों के साथ एकीकृत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर हम इन मुद्दों पर व्यापक रूप से विचार करें तो हम वंचित वर्गों की शिकायतों का समाधान करने में सक्षम होंगे।
एयरपोर्ट पर अतिथियों का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत
जानकारी के अनुसार इस समिट में लेबर कार्य समूह L-20 के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। भारत समेत 28 देशों के 173 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इनके आने पर पटना एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पटना पहुंचने के बाद प्रतिनिधियों ने बिहार म्यूजियम देखने गए।

173 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
L-20 के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि इस सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ और ‘महिला और रोजगार’ विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में भारत समेत 28 देशों के कुल 173 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जी20 में शामिल देशों के अलावा भारत ने इस वर्ष अपनी अध्यक्षता में जी 20 के लिए बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित किया है। उनके अनुसार इसके साथ ही इस बार इंटरनेशनल सोलर एलायंस, कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर और एशियाई विकास बैंक को भी आमंत्रित किया गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N