logo

बिहार में जानलेवा हुई हिटवेव, बीते 24 घंटे में 22 की मौत; अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं

heatwave_maut1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में करीब 22 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। सबसे अधिक अरवल में हिटवेव से 5 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि कोई जरूरी काम हो तब ही दोपहर में घर से निकलें वरना अंदर ही रहे। 


यहां गई इतनी जानें
अरवल जिले के सदर अस्पताल में 5 मरीजों की लू से मौत हो गयी है। कैमूर के मोहनियां में भीषण लू की चपेट में आने से रविवार को 3 लोगों की मौत हो गयी। छपरा में 4 लोगों की मौत हो गयी। राजधानी पटना जिले में 4 लोगों ने लू की चपेट में आने से दम तोड़ दिया।   बिहार के गया में 3 लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही आरा में दो लोगों की मौत हो गयी। औरंगाबाद के ही बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव में मकान निर्माण के कार्य में लगे एक राज मिस्त्री की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।


तक बिहार में मानसून आने की संभावना 
बता दें कि बिहार में हीट वेव का सितम जारी है। रविवार को राज्य का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। यहां 46.4 डिगी सेल्सयस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अमुसार अगले 72 घंटे तक राहत की उम्मीद नहीं है। 20 से 21 जून तक बिहार में मानसून आने की संभावना है। बिहार में हीट वेव से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags - BiharBihar newsBihar weatherweather Updateweather Forcast