logo

Jeevika Didi : स्कूल ड्रॉपआउट 35 लाख जीविका दीदियों को पढ़ाएगी बिहार सरकार, मैट्रिक परीक्षा भी दिलाएगी

स्कूल ड्रॉपआउट 35 लाख जीविका दीदियों को पढ़ाएगी बिहार सरकार, मैट्रिक परीक्षा भी दिलाएगी

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar News: पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी जीविका दीदियों (Jeevika Didi) और उनके परिवार के सदस्यों के लिए दोबारा शिक्षा से जुड़ने का मौका दिया जा रहा है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE), जीविका, एजुकेट गर्ल्स (Educate Girls) और प्रथम संस्था की पहल के तहत मैट्रिक और इंटर स्तर की पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा। इस पहल में मैट्रिक परीक्षा (matriculation examination) में असफल रही जीविका दीदियों के साथ उनके बच्चों और परिवार की उन महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है, जो पढ़ाई से दूर हो गई हैं। कटिहार जिले में अब तक 499 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें: Patna News : अब पटना में सरेराह छात्रा से छेड़खानी, पिटाई का भी आरोप; कब थमेगा सिलसिला

5 हजार लोगों को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य

कटिहार जिले में करीब 5 हजार जीविका दीदियों और उनके परिवार के ऐसे सदस्यों को दोबारा पढ़ाई से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जो मैट्रिक या इंटर की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हैं। जीविका की ओर से मिले आवेदनों को संबंधित संस्थाओं तक भेजा जाएगा। पढ़ाई ओपन और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे परिवार और रोजगार की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखने में सुविधा हो सके। BBOSE आधिकारिक तौर पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की ओपन स्कूलिंग संचालित करता है।

पंचायत स्तर पर किया जा रहा जागरूक

जीविका की ओर से अलग-अलग पंचायतों में ड्रॉपआउट दीदियों, उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनकी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का अवसर देना है। इससे वे अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाकर आगे की पढ़ाई या दूसरे अवसरों के लिए भी तैयारी कर सकेंगी। बिहार में इस तरह की ‘सेकंड चांस’ पहल के तहत पहले भी जीविका की महिलाओं को BBOSE के माध्यम से 10वीं की परीक्षा दिलाई गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar News : 1183 करोड़ में बने 14.5 किमी लंबे कॉरिडोर से पटना को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Latest Updates Jeevika women education Bihar Jeevika women