द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में पदस्थापित मंत्री नितिन नबीन को अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जेपी नड्डा की जगह सौंपने का ऐलान किया है। बिहार की राजनीति में नितिन नबीन का नाम एक लोकप्रिय नेता के रूप में लिया जाता है। .jpg)
वर्तमान में वे BJP के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट से वे चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है और संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर बेहतर भूमिका निभाई है।
उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद 2006 में पटना पश्चिम (अब बांकिपुर) से हुए उपचुनाव में नितिन नबीन पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015 और 2020 में लगातार चुनाव जीतकर बांकीपुर सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।.jpeg)
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर सीट पर कब्ज़ा जमाने में सफल रहे। इस चुनाव में उन्हें 98,299 वोट मिले और उन्होंने राजद की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार की सरकार में नितिन नबीन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जिसमें उन्हें पथ निर्माण विभाग सौंपा गया है। और अब पार्टी ने उन्हें एक बड़ा मौका दिया है।