logo

झारखंड के नक्सलियों के ठिकानों पर बिहार NIA की टीम कर रही छापेमारी , खंगाले जा रहे दस्तावेज

NIABIHAR.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पलामू में नक्सलियों के ठिकानों पर आज छापेमारी करने पहुंची है। 12 सदस्यीय टीम नक्सली अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के औरंगाबाद में हुए नक्सल हमले को लेकर दोनों नक्सलियों के घरों पर छापेमारी हो रही है। टॉप माओवादी बता दें कि अभिजीत यादव का घर पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में है। वहीं, प्रसाद का घर इसी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में है। आज सुबह ही एनआईए की टीम छापेमारी करने में जुटी है। 


2015-16 का है मामला 
गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में 2015-16 में बड़ी नक्सली घटना घटी थी। जिसमें 10 जवान शहीद हो गये थे। बिहार एनआईए की टीम इसी मामले की जांच कर रही है। अभिजीत यादव पर 10 लाख, जबकि प्रसाद  पर पांच लाख रुपये का इनाम है। चार महीने पहले बिहार के गया से एसटीएफ ने अभिजीत यादव को गिरफ्तार किया था। पांच महीने पहले पलामू पुलिस ने प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था। अभिजीत यादव के खिलाफ यूएपीए की धाराओं में ईडी ने भी पहले कार्रवाई की है और उसके करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया है। अभिजीत यादव माओवादियों का जोनल कमांडर था। गिरफ्तारी से पहले माओवादियों ने उसे स्टेट एरिया कमेटि का सदस्य बनाया था। जबकि प्रसाद सब जोनल कमांडर था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N