logo

बिहार की राजनीति में हलचलें तेज, तेजस्वी यादव ने बुलाई कल बड़ी बैठक, ले सकते हैं अहम फैसला

FRRBFFE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नीतिश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की घोषणा के बाद बिहार में सियासी फेरबदल जारी है। RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया है। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि बैठक में तेजस्वी यादव कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि रविवार को ही सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक रुप से जदयू पार्टी की सद्स्यता ग्रहण की। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचलें और तेज हो गई है। इस बीच तेजस्वी भी एक्शन में आ गए हैं।

गौरतलब है कि, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। राजद की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। अमरेंद्र धारी सिंह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 9 अप्रैल को उनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है। पार्टी ने उनको दुबारा मौका दिया है। 16 मार्च को राज्यसभा के 37 सीटों पर चुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार के इस बैठक में पार्टी के विधायकों के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। वहीं, नीतीश कुमार के भविष्य के राजनीतिक कदमों और जदयू में संभावित बदलावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में तेजस्वी यादव की यह बैठक बिहार की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

Tags - Bihar Politics News Tejashwi Yadav Meeting RJD Legislative Meeting Bihar Political Developments Nitish Kumar Rajya Sabha Nishant Kumar JDU Membership Rajya Sabha Election 2026 RJD Candidate Amarendra Dhari Singh Bihar Political Strategy Tejashwi