logo

टीका लगाकर घूमने वालों ने देश को गुलाम बनाया था- बोले बिहार RJD के प्रदेश अध्यक्ष, पूछने पर मीडिया का माइक झटका 

007788.jpeg

पटना 
इस समय देशभर में सनातन धर्म को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि टीका यानी तिलक लगाकर घूमने वालों ने ही देश को गुलाम बनाया था। आगे कहा कि ये लोग दंगा कराने की बात करते हैं। इस दौरान उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर भी तीखे हमले किये। कहा कि ये सिर्फ हिंदू-मुसलमान का बंटवारा करने में जुटे हुए हैं। 

 

कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान दिया बयान 

मिली खबर के मुताबिक आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग टीका लगाकर घूमते हैं उन्होंने ही देश को गुलाम बनाया था। मंदिर बनाने, मस्जिद तोड़ने से देश नहीं चलने वाला है। संघ पर हमला करते हुए कहा कि संघ ने गरीबों को कुचला। ये लोग दंगाई हैं। जय श्रीराम कहकर धर्म औऱ भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं। इस बीच जगदानंद ने यह भी कहा कि जब भारत गुलाम हुआ था, तब कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव, राम मनोहर लोहिया जैसे नेता नहीं थे। देश किसके समय गुलाम हुआ, यह सब जानते हैं। उन्होंने सनातन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिसमें भेदभाव हो, लोगों को जाति के नाम पर बांटा जाए, वो धर्म नहीं होता। इस बाबत एक पत्रकार के सवाल पूछने पर वे गुस्सा हो गये और मीडिया के माइक को झटक दिया।