logo

बिहार निगरानी इकाई ने की छापेमारी, DSP अभय प्रसाद यादव के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति बरामद

corrupt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने हाल में लगातार अपनी तीनों जांच एजेंसियों को ऐक्टिव मोड पर कर कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी बीच बीते दिन 10 जुलाई को विशेष निगरानी इकाई, आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मिलकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें करोड़ों की संपत्ति बरामद की गई है। विशेष निगरानी इकाई ने CID मद्य निषेध में DSP के पद पर कार्यरत अभय प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी की । जिस पर सेवा में रहते आय से 50 फीसदी से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। अभय प्रसाद के खिलाफ कोर्ट से तलाशी वारंट के आधार पर खगड़िया एवं पटना आवास और कार्यालय में तलाशी की गई। अभय प्रसाद यादव 1994 में पुलिस सेवा में आए। अपने सेवा कार्यकाल में इन्होंने कुल एक करोड़ 99 लाख रुपए आय अर्जित किया। जिसमें 1 करोड़ रुपये का धन गलत तरिके से अर्जित करना दिखाया गया है।
छापेमारी में DSP अभय प्रसाद यादव के ठिकानों से जमीन के कई कागजात मिले हैं। 9 सेल डीड जिसकी कीमत करोड़ों में है। 25 से अधिक किसान विकास पत्र हैं, जिसमें लाखों का निवेश किया गया है। 20 से अधिक बैंक खाते मिले हैं, जिस पर जांच किया जा रहा है। वहीं कई बैंकों के फिक्स डिपाजिट के कागजात मिले हैं। इसके अलावे खगड़िया में पांच कट्ठा से अधिक जमीन पर आलीशान 15 कमरे का तीन मंजिला मकान, 12 लाख से अधिक के सोना चांदी के आभूषण और 105000 नकदी बरामद किया गया है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar corruption news bihar corruption news Bihar surveillance unit trending news