logo

बिहार : बिना वजह मरीज रेफर करने पर सिविल सर्जन पर कार्रवाई, 30 दिन में समाधान नहीं तो 31वें दिन सस्पेंशन

Samrat_Chaudhary.jpg

बिहार
बिहार में जनता की समस्याओं पर तुरंत समाधान के लिए आज से सहयोग शिविर अभियान की शुरुआत हो गई है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग पंचायत में पहला सहयोग शिविर लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 67 शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान का दावा मुख्यमंत्री ने मौके पर ही किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के भरोसे बनी है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना उसकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में मिली शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर हर हाल में करना होगा। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को 31वें दिन सस्पेंड कर दिया जाएगा।हर महीने पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप 
अब जनता को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी मंत्री अपने-अपने जिलों के गांवों और पंचायतों में जाएंगे। वहाँ वे सीधे लोगों से मिलेंगे, उनकी परेशानियाँ सुनेंगे और मौके पर ही उनका हल निकालेंगे ताकि सबको सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिल सके। 
सोनपुर में बनेगी बाबा हरिहरनाथ टाउनशिप
सोनपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा करने की बात कही है। यहाँ एक नया एयरपोर्ट और नई टाउनशिप (आधुनिक कॉलोनी) बनाई जा रही है। इस नई टाउनशिप का नाम 'बाबा हरिहरनाथ' के नाम पर रखा जाएगा। इससे इलाके का तेजी से विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार (काम-धंधा) भी मिलेगा। इसके अलावा, पटना के मरीन ड्राइव की तरह अब छपरा में भी ‘गंगा-अंबिका पथ’ बनाया जाएगा, जिससे आने-जाने में आसानी होगी और पर्यटन बढ़ेगा।अस्पतालों में बिना वजह रेफर करने पर होगी सख्त कार्रवाई
सरकारी अस्पतालों (जिला और अनुमंडल अस्पतालों) से मरीजों को बिना वजह दूसरेबड़े अस्पतालों में रेफर करने की शिकायतों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 15 अगस्त तक एक नया नियम लागू करें। अगर कोई डॉक्टर बिना किसी ठोस वजह के मरीज को रेफर करेगा, तो वहाँ के सिविल सर्जन (CS) पर सीधी कार्रवाई होगी। हालांकि, जो मरीज सच में बहुत गंभीर हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Tags - Bihar News Samrat Choudhary Sonpur Development Bihar Government Public Grievance Camp