logo

ADM Ravindra kumar : 4 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बिहार के अफसर दंपति, अभी मूल्यांकन जारी

4 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बिहार के अफसर दंपति, अभी मूल्यांकन जारी

द फॉलोअप डेस्क:
Patna ADM: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Surveillance Investigation Bureau) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना के अपर समाहर्ता (Additional Collector) रवींद्र कुमार (Ravindra Kumar) और उनकी पत्नी दानापुर (Danapur) की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को दोनों के पटना और बेगूसराय स्थित चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान निगरानी टीम ने अचल संपत्ति, नकदी, जेवरात और महंगी घड़ियों से जुड़े कई दस्तावेज और सामान जब्त किए हैं। निगरानी के मुताबिक, जब्त संपत्ति और बरामद सामान का कुल मूल्य चार करोड़ रुपये से अधिक है।

बिहार के ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढे: Patna News : अब पटना में सरेराह छात्रा से छेड़खानी, पिटाई का भी आरोप; कब थमेगा सिलसिला

2.92 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त

छापेमारी के बाद मंगलवार को निगरानी टीम ने दोनों के ठिकानों से अचल संपत्ति से जुड़े सात दस्तावेज जब्त किए। इन दस्तावेजों में दर्ज संपत्तियों का मूल्य 2 करोड़ 92 लाख 85 हजार 900 रुपये बताया गया है। इसके अलावा पटना और बेगूसराय से कुल 79 लाख 98 हजार 410 रुपये नकद बरामद किए गए। सोना, चांदी और हीरे के आभूषणों का अधिकृत मूल्यांकन कराया गया, जिनकी कीमत 52 लाख 60 हजार 829 रुपये आंकी गई है। इसमें पटना स्थित फ्लैट से मिले 23 लाख 89 हजार 999 रुपये और बेगूसराय से बरामद 28 लाख 70 हजार 830 रुपये के जेवरात शामिल हैं।

48 कंपनियों की घड़ियां, बैंक खाते फ्रीज करने की कार्रवाई

निगरानी टीम ने अलग-अलग कंपनियों की 48 हाथ की घड़ियां भी जब्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 1 हजार 842 रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान एलआईसी में निवेश से जुड़े कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा दंपती के पास से एक टाटा स्टॉर्म कार होने की जानकारी सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने प्राथमिकी में 1 करोड़ 6 लाख 85 हजार 900 रुपये की ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। रवींद्र कुमार और कुमारी स्वीटी के नाम भारतीय स्टेट बैंक में मौजूद एक-एक खाते को फ्रीज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Flood : अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक बिनय बिहारी, बोले- CM आएंगे तभी उठूंगा
 

Tags - Bihar News Bihar Latest Updates Bihar Latest News Bihar Vigilance Raid Patna ADM Ravindra Kumar